Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास जारी

Advertisement

उत्तरकाशी। धराली हर्षिल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद हर्षिल हेलीपैड के निकट भागीरथी नदी पर बनी झील को नियंत्रित तरीके से खोलने के प्रयास उत्तराखंड जल विद्युत निगम और सिंचाई विभाग की टीमों द्वारा लगातार जारी हैं।
जिलाधिकारी प्रशांत आर्य भी 5 अगस्त से स्वयं धराली हर्षिल में बने हुए हैं और आपदा पीड़ितों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराए जाने हेतु सभी व्यवस्थाओ का निरन्तर निर्देशन कर रहे है।
हर्षिल हैलीपेड पर भागीरथी नदी पर बनी झील को मैनुअल तरीके से खोले जाने वाले स्थान पर जिलाधिकारी द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। हैलीपेड पर बनी झील को मैनुअली पंचर करने का प्रयास कर रहे कार्मिकों के साथ हाथ बंटाने में आज स्वयं जिलाधिकारी लग गए और लग रहे कार्मिकों का हौसला बढ़ाते दिखाई दिए। इससे झील खोलने में लगे कार्मिकों में उत्साह दिखाई दिया। गौरतलब हैं कि हर्षिल हैलीपेड पर बनी झील को नियंत्रित ढंग से खोलने के प्रयास निरन्तर जारी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महानगर कांग्रेस ने किया आंदोलनकारियों को याद

pahaadconnection

सलमान को पनवेल में उनके फार्म हाउस के पास मारने के लिए प्लान B बनाया था

pahaadconnection

उत्तराखण्ड में पहली बार सीबीडीसी के माध्यम से कृषकों को मिलेगा अनुदान

pahaadconnection

Leave a Comment