Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पर्यावरण मित्रों की हड़ताल समाप्त

Advertisement

अल्मोड़ा। नगर निगम अल्मोड़ा अंतर्गत पर्यावरण मित्रों द्वारा की जा रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। इस संबंध में आज पर्यावरण मित्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी श्री अंशुल सिंह से भेंट कर अपनी विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमंडल की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया।
जिलाधिकारी ने नगर की स्वच्छता व्यवस्था को बनाए रखने में सफाई कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि पर्यावरण मित्र नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने सभी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से सकारात्मक सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा तथा नगर आयुक्त सीमा विश्वकर्मा जी की उपस्थिति में उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के महामंत्री एवं मुख्य पर्यावरण पर्यवेक्षक श्री राजपाल पंवार ने हड़ताल समाप्त करने की घोषणा की।
मेयर श्री अजय वर्मा ने कहा कि नगर की स्वच्छता नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी को मिलकर कार्य करना होगा।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त को नगर के संवेदनशील स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के निर्देश देते हुए कहा कि खुले में कूड़ा डालने वालों की पहचान कर उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।
जिलाधिकारी ने नगरवासियों से अपील करते हुए कहा कि नगर की स्वच्छता बनाए रखने में अपना सहयोग दें, खुले में कूड़ा न डालें तथा पर्यावरण मित्रों के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

श्रीनगर विधानसभा के हर घर को मिलेगा शुद्ध पेयजलः डॉ0 धन सिंह रावत

pahaadconnection

सरकार बदली और कामकाज का तरीका भी : डाक्टर देवेंद्र भसीन

pahaadconnection

उत्तराखंड: 22 घंटे बाद फिर बंद हुआ बद्रीनाथ हाईवे, नौगांव में ग्रामीणों ने जेसीबी पर बैठकर नाला पार किया

pahaadconnection

Leave a Comment