Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस अधीक्षक ने कियायात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण

Advertisement

रुद्रप्रयाग। पुलिस अधीक्षक रुद्रप्रयाग ने प्रचलित यात्रा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। रुद्रप्रयाग से सोनप्रयाग तक की यातायात व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यातायात निरीक्षक व सम्बन्धित कोतवाली व चौकी प्रभारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
जनपद रुद्रप्रयाग में प्रचलित केदारनाथ धाम यात्रा आज 12वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। पिछले 11 दिनों में अब तक 2,61,771 श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम में सकुशल दर्शन कर लिए हैं। अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं का आवागमन होने तथा जनपद की यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने हेतु एसपी रुद्रप्रयाग नीहारिका तोमर ने जनपद मुख्यालय से लेकर गुप्तकाशी, फाटा व सोनप्रयाग तक की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उन्होंने ड्यूटी पर नियुक्त कार्मिकों व सम्बन्धित प्रभारियों को निर्देशित किया कि यात्रा मार्ग पर आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात के संचालन में आ रही बाधाओं को दूर करने तथा यातायात अवरुद्ध करने वाले वाहनों पर प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया तथा यातायात निरन्तर चलायमान रखने, पार्किंगों का समुचित उपयोग किये जाने व वैकल्पिक पार्किंगों का सदुपयोग करने तथा वाहनों के आवागमन एवं पैदल यात्रियों के चलने की स्थिति में प्रभावी यातायात व्यवस्था बनाये जाने के निर्देश दिये गये। ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्क रहने और यात्रियों के साथ मित्रवत व्यवहार करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा मार्ग की भौगोलिक स्थितियों को देखते हुए तथा आजकल दिन के बाद हो रही बारिश के चलते आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु तैयारी और सम्बन्धित विभागों के साथ समन्वय रखने के निर्देश दिये गये।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस हाईकमान ने उत्तराखंड के भरोसे छोड़ दिया चुनाव

pahaadconnection

फ्लाइट में सिगरेट पीने वाले केस मै ऐश्वर्या ने जमानत की अर्जी डाली थी रांची सिविल कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी

pahaadconnection

तीनों विधेयकों में क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के लिए मूलभूत कानून : अमित शाह

pahaadconnection

Leave a Comment