Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

एसएसपी दून के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर सख्त दून पुलिस

Advertisement

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में दून पुलिस हुड़दंगियों पर सख्त नज़र आ रहीं हैं। सार्वजनिक स्थान पर लड़ाई झगड़ा कर हुड़दंग करने वाले 04 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना रायपुर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की तपोवन तिराहा के पास (काली मंदिर के पास) कुछ युवक आपस में गुट बनाकर मारपीट कर रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा, मौके पर कुछ लड़के आपस में मारपीट कर हुड़दंग कर रहे थे, जिससे आने-जाने वालों को कठनाई का सामना करना पड़ रहा था, पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर हुड़दंग कर रहे दोनों पक्षों के 04 लड़को आयुष शर्मा पुत्र लोकेन्द्र शर्मा निवासी रामनगर, शिवलोक कालोनी, उम्र- 24 वर्ष, सुनील पुत्र राम सागर निवासी उपरोक्त, उम्र 37 वर्ष, अर्पण थापा पुत्र अश्वनी थापा निवासी नेहरूग्राम निकट डोभाल चौक, देहरादून, उम्र- 20 वर्ष व नपन कण्डारी पुत्र नरेन्द्र सिंह कण्डारी निवासी नथुवावाला देहरादून उम्र- 21 वर्ष को 172 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया। घटना में शामिल अन्य युवको की तलाश की जा रही है।

Advertisement

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) 2023 की धारा 172 पुलिस अधिकारी के वैध निर्देशों का पालन करने से जुड़ी है। इसके तहत, पुलिस अधिकारी द्वारा अध्याय 12 (निवारक कार्रवाई) के कर्तव्यों के निर्वहन में दिए गए वैध निर्देशों का पालन करना सभी व्यक्तियों के लिए अनिवार्य है।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जिस दिन धामों के कपाट खुलेंगे, उस दिन हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा की जायेगी : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

कैबिनेट मंत्री ने किया नवनिर्वाचित सांसद अनिल बलूनी का स्वागत

pahaadconnection

सीमांत के ओबीसी समुदाय को ईडब्ल्यूएस दिए जाने का मामला शासन के

pahaadconnection

Leave a Comment