Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दलित समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वालों पर एफआईआर दर्ज हो : डॉ. गोगी

Advertisement

देहरादून। महानगर कांग्रेस कमेटी, देहरादून के अध्यक्ष डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ के नेतृत्व में आज धारा चौकी कोतवाली देहरादून में एक प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र सौंपा गया। यह शिकायत 8 अगस्त 2026 को हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के उपरांत मंच के कथित “शुद्धिकरण” की घटना तथा उसके बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट द्वारा दिए गए बयानों के संबंध में की गई।
इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह ‘गोगी’ ने कहा कि यह घटना केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का नहीं, बल्कि पूरे अनुसूचित जाति समाज, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है। उन्होंने कहा कि श्री मल्लिकार्जुन खड़गे देश के सर्वोच्च संवैधानिक पदों में से एक, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष, का दायित्व निभा रहे हैं। ऐसे में उनके सम्मान पर हमला लोकतंत्र की गरिमा को चोट पहुंचाने वाला कृत्य है।
डॉ. गोगी ने कहा,
“मंच का तथाकथित शुद्धिकरण सामाजिक समरसता के विरुद्ध एक घृणित मानसिकता का परिचायक है। इससे दलित समाज की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। यदि कानून सबके लिए समान है तो इस प्रकरण में शामिल लोगों तथा उन्हें संरक्षण देने वाले व्यक्तियों पर तत्काल एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम सहित संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज होनी चाहिए।”
उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान का अनुच्छेद 14 समानता का अधिकार देता है तथा अनुच्छेद 17 अस्पृश्यता का पूर्ण उन्मूलन करता है। इसलिए जाति आधारित अपमान और भेदभाव को किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
महानगर कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के विरुद्ध शीघ्र कानूनी कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक विभाग सुलेमान अंसारी , प्रतिमा सिंह,शीशपाल बिष्ट,प्रीतम आर्य, सुनील जयसवाल, संजय कन्नौजिया,देवेन्द्र सिंह,ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र पंवार, संजय उनियाल, मुकीम अहमद भूरा, इल्लाइस अंसारी,मुकेश सोनकर,अर्जुन पासी, अरुण शर्मा,गगन छाजर, आदर्श सूद,राजीव प्रजापति,अनूप कपूर, नीरू सिंह, दीपक गुप्ता , अमनदीप सिंह, पुष्पा पंवार, आदि मौजूद थे सभी ने एक स्वर में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सैन्य धाम के लिये भेजा सरयू-गोमती का पवित्र जल कलश

pahaadconnection

नगर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारा जाए : अग्रवाल

pahaadconnection

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता पर आवंटित की जाएंगी दुकानें

pahaadconnection

Leave a Comment