Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राजनीतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए

Advertisement

देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम की अध्यक्षता में आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई एवं राजनीतिक दलों के सुझाव प्राप्त किए गए।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड में मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन की तिथि को आगे बढ़ाते हुए 3 अक्टूबर 2026 की तिथि निर्धारित की है। इसके साथ ही बैठक में बताया गया कि 24 लाख 30 हजार मतदाताओं को जारी नोटिसों के सापेक्ष 24 लाख 29 हजार से अधिक नोटिसों की सुनवाई पूरी कर दी गई है।
राजनीतिक दलों को बैठक में बताया गया कि फार्म 6, 7 और 8 पर भी 40 प्रतिशत से अधिक दावे एवं आपत्तियों की सुनवाई कर दी गई है। बैठक में राजनीतिक दलों को यह भी बताया गया कि प्रदेश में डेमोग्राफिक सिमिलर एंट्री एवं फोटो सिमिलर एंट्री (डीएसई/पीएसई) मॉड्यूल को लागू किया जाएगा। इस मॉड्यूल में जिन मतदाताओं के नाम पाए जाएंगे उन्हें नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा।
बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित भाजपा से राजकुमार पुरोहित, एडवोकेट सतेंद्र जैन, इंडियन नेशनल कांग्रेस से श्री मनोज रावत, बीएसपी से श्री सतेंद्र चोपड़ा, श्री भीमराव, आम आदमी पार्टी से श्री श्याम बाबू पांडे्य, सीपीआई (एम) से श्री अनंत आकाश उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने की आपदा राहत कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

कब है तुलसी विवाह? शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

pahaadconnection

प्रवास के दौरान पीएम मोदी करेंगे बदरी-केदार में पुनर्निर्माण कार्यों की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment