Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में पूजा-अर्चना

Advertisement

देहरादून, 10 सितम्बर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को जनपद नैनीताल भ्रमण के दौरान बरेली रोड स्थित श्री महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर, बेरीपड़ाव में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने माँ महालक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर प्रदेश एवं देशवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण के लिए भी प्रार्थना की। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री रामसिंह कैड़ा, विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं श्रद्धालु उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

दुनिया की सबसे पुरानी में से एक भारतीय ज्ञान परंपरा : रक्षा मंत्री

pahaadconnection

फोनपे ने कहा कि उसने वॉलमार्ट से अतिरिक्त करीब 1,649 करोड़ रुपये की प्राथमिक पूंजी जुटाई है

pahaadconnection

पुरावली गाँव में हुआ नीरज का जन्म

pahaadconnection

Leave a Comment