Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी

Advertisement

बागेश्वर। जिले में त्रिस्तरीय पंचायतों के रिक्त पदों पर उपचुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिले के तीनों विकासखंडों में ग्राम पंचायत सदस्य के 62 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक रिक्त पद पर उपचुनाव कराया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा पाण्डे ने चुनाव कार्यक्रम जारी करते हुए बताया कि 30 सितंबर और एक अक्टूबर को नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, जबकि 12 अक्टूबर को मतदान होगा। मतगणना 14 अक्टूबर को कराई जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी के अनुसार नामांकन पत्र 30 सितंबर और एक अक्टूबर को सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक जमा किए जाएंगे। तीनअक्टूबर को सुबह 10 बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। चार अक्टूबर को सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। पांच अक्टूबर को सुबह 10 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रत्याशियों को निर्वाचन प्रतीक आवंटित किए जाएंगे। इसके बाद 12 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक मतदान कराया जाएगा। 14 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और कार्य समाप्ति तक जारी रहेगी। जिले के विकासखंडों में रिक्त पदों में बागेश्वर में ग्राम पंचायत सदस्य के 29, गरुड़ विकासखंड में 16 तथा कपकोट विकासखंड में ग्राम पंचायत सदस्य 17 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद पर उपचुनाव कराया जाएगा। इस तरह जिले में ग्राम पंचायत सदस्य के कुल 62 और क्षेत्र पंचायत सदस्य के एक पद के लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि उपचुनाव से संबंधित नामांकन पत्रों की बिक्री, प्राप्ति, जांच और निर्वाचन प्रतीक आवंटन सहित अन्य प्रक्रियाएं संबंधित विकासखंड मुख्यालयों पर संपन्न कराई जाएंगी। जिन ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायतों में उपचुनाव होना है, उनके संबंधित प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। यह मतगणना समाप्त होने तक लागू रहेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जोशीमठ के बाद उत्तराखंड के इस इलाके में भी धंसना शुरू हुई जमीन

pahaadconnection

कप्तान ने वितरित किये खुले आकाश के नीचे सो रहे जरुरत मंद लोगो को कंबल

pahaadconnection

मंदी का संकेत! आईटी दिग्गज विप्रो ने फ्रेशर्स को दी जाने वाली सैलरी में 50 फीसदी की कटौती की

pahaadconnection

Leave a Comment