Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का अभियान तेज

Advertisement

देहरादून 29 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी श्री विशाल मिश्रा के मार्गदर्शन में जनपद रुद्रप्रयाग की सड़कों को गड्ढामुक्त करने के लिए अभियान तेज कर दिया गया है। जिले के तीनों विकासखंडों में संबंधित विभागों द्वारा सड़कों का निरीक्षण कर गड्ढों को भरने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। अभियान के तहत प्रमुख मार्गों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों को भी प्राथमिकता के आधार पर गड्ढामुक्त किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क मरम्मत कार्यों में तेजी लाने तथा गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन का उद्देश्य जनपद में आवागमन को सुगम एवं सुरक्षित बनाना है, ताकि स्थानीय लोगों, पर्यटकों एवं यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पूर्व प्रधानमंत्री की जयन्ती के अवसर पर विचार गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय

pahaadconnection

मां धारी देवी व भगवान श्री नागराजा देव डोली शोभा यात्रा का किया स्वागत

pahaadconnection

जीएसटी बचत उत्सव : पटेलनगर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment