Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

04 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद हुआ 1.90 लाख नकद एवं सोने के आभूषणों से भरा बैग

Advertisement

रुद्रप्रयाग। जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध रुद्रप्रयाग पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता, कार्यकुशलता एवं तकनीक के प्रभावी उपयोग का परिचय देते हुए 1.90 लाख नकद, सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान से भरा एक बैग 04 घंटे से भी कम समय में सकुशल बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया।

आज दिनांक 15 अक्टूबर 2026 को स्थानीय पत्रकार श्री कुलदीप आजाद द्वारा कोतवाली रुद्रप्रयाग के प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश चौहान को सूचना दी गई कि पंकज हाल निवासी चंडीगढ़, जो नागनाथ पोखरी स्थित अपने घर से केदारनाथ यात्रा के लिए बस संख्या UK15PA3232 में सवार हुए थे, को कर्णप्रयाग पहुंचने पर पता चला कि बस की डिग्गी में रखा उनका कीमती बैग गायब है। बैग में ₹1.90 लाख नकद, सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान रखा हुआ था।

Advertisement

सूचना मिलते ही सक्रिय हुआ पुलिस कंट्रोल रूम – मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी निरीक्षक श्री मुकेश चौहान के अनुरोध पर पुलिस कंट्रोल रूम में तैनात सीसीटीवी प्रभारी श्री सुनील नौटियाल एवं सीसीटीवी सेल में तैनात मुख्य आरक्षी पंकज सिंह ने तत्काल कार्यवाही शुरू की। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए सम्बन्धित बस के रूट का पता लगाया गया।

सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन में सम्बन्धित बस प्रातः लगभग 09:00 बजे जवाड़ी बाईपास के पास दिखाई दी। फुटेज से स्पष्ट हुआ कि अन्य यात्रियों के उतरने के दौरान बस परिचालक द्वारा पंकज का बैग भी नीचे उतार दिया गया था, लेकिन उसे वापस बस में नहीं रखा गया, जिसके चलते बैग सड़क पर ही छूट गया।

Advertisement

सीसीटीवी निगरानी से चिह्नित की गई बैग की अंतिम लोकेशन – रुद्रप्रयाग पुलिस कंट्रोल रूम ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से बैग की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी और उसकी अंतिम लोकेशन चिह्नित की। इसके बाद कंट्रोल रूम से श्री भगवती प्रसाद एवं पीआरडी जवान सुमित को तत्काल मौके पर भेजा गया। पुलिस कर्मियों के समन्वित प्रयासों से जवाड़ी बाईपास पर बैग सकुशल बरामद कर लिया गया।

बैग को पुलिस कंट्रोल रूम लाकर उसके स्वामी पंकज को सुपुर्द किया गया। बैग की जांच करने पर उसमें रखी ₹1.90 लाख की सम्पूर्ण नकदी, सोने के आभूषण एवं अन्य कीमती सामान सुरक्षित मिला।

Advertisement

जीवनभर की कमाई वापस पाकर छलक पड़े आँसू – अपनी मेहनत की कमाई और कीमती सामान को सकुशल वापस पाकर पंकज भावुक हो गए। उनकी आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने रुद्रप्रयाग पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित कार्यवाही, सतर्कता एवं सहयोग की सराहना करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया।

रुद्रप्रयाग पुलिस की कार्यप्रणाली का सराहनीय उदाहरण – इस पूरी कार्यवाही में रुद्रप्रयाग पुलिस कंट्रोल रूम की त्वरित प्रतिक्रिया, सीसीटीवी कैमरों के प्रभावी उपयोग, सटीक निगरानी, समयबद्ध निर्णय एवं पुलिस कर्मियों के आपसी समन्वय की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की तत्परता से एक व्यक्ति की जीवनभर की कमाई और कीमती सामान सुरक्षित वापस मिला। यह कार्यवाही आमजन के बीच पुलिस के प्रति विश्वास को मजबूत करने का सराहनीय उदाहरण है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

संगठनात्मक विषयों को लेकर बैठक आयोजित

pahaadconnection

पुष्कर सिंह धामी ने की दिल्ली मे पीएम मोदी से मुलाकात

pahaadconnection

उत्तराखंड को मिली पहली महिला मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment