देहरादून, 28 अक्टूबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व फिर विश्वास की कसौटी में दून पुलिस खरी उतरी हैं। घर से बिना बताए निकलीं 02 नाबालिग युवतियों को चंद घंटों में पुलिस ने सकुशल बरामद किया हैं। सीसीटीवी और सर्विलांस के माध्यम से नाबालिगों को विकासनगर से बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दून पुलिस की तत्परता से परिजनों के चेहरे पर खुशियां लौटी हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज कोतवाली कैंट पर एक महिला, निवासी कैंट देहरादून द्वारा सूचना दी गई कि उनकी 02 नाबालिग लड़कियां उम्र 16 वर्ष व 17 वर्ष बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं, जिन्हें उनके द्वारा काफी ढूंढने का प्रयास किया गया पर वह नहीं मिली। प्रकरण की गंभीरता एवं संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर नाबालिकों की तलाश हेतु तत्काल पुलिस टीम में गठित की गई, पुलिस टीम द्वारा आस-पास के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन कर तथा सर्विलांस की मदद से दोनों नाबालिगों को चंद घंटों में विकासनगर से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस की त्वरित कार्यवाही से नाबालिगो के सकुशल बरामद होने पर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया गया।
