Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

जिलाधिकारी ने किया काश्तकार नरेश को सम्मानित

Advertisement

चम्पावत। जनपद के विकासखण्ड लोहाघाट अंतर्गत ग्राम मोत्यूराज के निवासी एवं जाने-माने प्रगतिशील काश्तकार नरेश सिंह करायत ने जिलाधिकारी मनीष कुमार से मुलाकात की। इस दौरान जिलाधिकारी ने उन्हें सम्मानित किया तथा कृषि, बागवानी और ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने की दिशा में उनके द्वारा किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना की। श्री करायत उद्यान विभाग के सहयोग से ‘एप्पल मिशन’ और अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर कृषि व बागवानी कार्य कर रहे हैं, जिससे वे क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए एक मिसाल बन चुके हैं। ​मुलाकात के दौरान श्री नरेंद्र सिंह करायत ने अपने कृषि और उद्यान कार्यों का विवरण साझा करते हुए बताया कि उनके बगीचे में आयातित प्रजातियों सहित सेब के लगभग 3500 पौधे, 500 कीवी के पौधे, नींबू, चेरी और अन्य फलदार पौधे कुल मिलाकर 5000 से अधिक पौधे लहलहा रहे हैं। इसके साथ ही वे पशुपालन और कुक्कुट पालन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं, जिसके तहत उनके पास करीब 10 दुधारू गायें हैं जिनसे प्रतिदिन 40-45 लीटर दूध का उत्पादन होता है और वे डेयरी में दूध आपूर्ति कर रहे हैं। साथ ही, उनके पोल्ट्री फार्म में लगभग 500 मुर्गियां हैं जिनसे रोजाना 150-200 अंडे प्राप्त हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस वर्ष उनके यहाँ लगभग 15 क्विंटल सेब और 4-5 क्विंटल कीवी की बंपर पैदावार हुई है, जिसकी तुड़ाई का कार्य हाल ही में शुरू हुआ है। उनके इन सफल प्रयासों से प्रेरित होकर आसपास के गांवों के अन्य 10 काश्तकारों ने भी कृषि और बागवानी के क्षेत्र में कार्य करना शुरू कर दिया है। ​चर्चा के दौरान श्री करायत ने शासन-प्रशासन और उद्यान विभाग से मिल रही योजनाओं के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, वहीं अपनी कुछ स्थानीय समस्याओं से भी जिलाधिकारी को अवगत कराया। ​जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने काश्तकार के सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनते हुए उनकी मेहनत और ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करने के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। जिलाधिकारी ने उन्हें आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से कृषि, बागवानी और किसानों की बुनियादी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव प्रशासनिक सहयोग प्रदान किया जाएगा ताकि क्षेत्र के अन्य युवा भी इससे प्रेरणा ले सकें।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानक पूर्ण करने पर घोषित होंगे आयुष्मान ग्रामः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

सिपेट संस्थान देहरादून में ओपन हाउस इवेंट 19 मई से

pahaadconnection

उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु ए.डी.बी देगा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा

pahaadconnection

Leave a Comment