Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में लोक भवन में कार्यक्रम आयोजित

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

देहरादून 14 नवम्बर। झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखण्ड की ओर से समस्त झारखण्डवासियों को झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस की अग्रिम हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। साथ ही, उन्होंने 15 नवम्बर को मनाए जाने वाले जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। राज्यपाल ने कहा कि यह पावन दिवस झारखण्ड की ऐतिहासिक चेतना, गौरवशाली पहचान, जनजातीय अस्मिता और राष्ट्र के प्रति समर्पण का स्मरण कराता है। 15 नवम्बर, 2000 को झारखण्ड राज्य का गठन हुआ था। यह वर्षों के जनसंघर्ष, जनाकांक्षाओं और आत्मसम्मान की भावना की ऐतिहासिक परिणति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जी की पावन जयंती भी मनाई जाती है। इस अवसर पर हम इस महान जननायक को शत-शत नमन करते हुए अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि ‘धरती आबा’ के नाम से विख्यात बिरसा मुंडा जी ने अंग्रेजी शासन, शोषण और अन्याय के विरुद्ध ऐतिहासिक ‘उलगुलान’ का नेतृत्व करते हुए जल, जंगल और जमीन पर जनजातीय समाज के अधिकारों तथा उसकी सांस्कृतिक अस्मिता एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए संघर्ष किया। मात्र 25 वर्ष की आयु में उनका बलिदान राष्ट्र के इतिहास में साहस, त्याग और आत्मसम्मान की अमिट गाथा बन गया। ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के शाश्वत भारतीय दर्शन की झलक जनजातीय समाज के सामूहिक जीवन और प्रकृति के साथ उसके आत्मीय संबंधों में दिखाई देती है। आज जब विश्व पर्यावरणीय असंतुलन और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों का सामना कर रहा है, तब जनजातीय समाज का प्रकृति-सम्मत जीवन-दर्शन सम्पूर्ण मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। जल, जंगल और जमीन का संरक्षण केवल हमारी आवश्यकता नहीं, बल्कि भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा उत्तरदायित्व भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 15 नवम्बर, 2021 को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा जनजातीय समाज के ऐतिहासिक योगदान को राष्ट्रीय पहचान एवं सम्मान प्रदान करने की महत्वपूर्ण पहल है।

Advertisement

देवभूमि उत्तराखण्ड और वीरभूमि झारखण्ड भौगोलिक दूरी के बावजूद प्रकृति के प्रति श्रद्धा, सामुदायिक एकता और समृद्ध जनजातीय परम्पराओं के सूत्रों से जुड़े हैं। उत्तराखण्ड के थारू, बोक्सा, भोटिया, जौनसारी एवं राजी तथा झारखण्ड के विभिन्न जनजातीय समुदायों ने अपनी विशिष्ट भाषाओं, लोककलाओं और सांस्कृतिक विरासत को पीढ़ी-दर-पीढ़ी संरक्षित रखा है। दोनों राज्यों के बीच जनजातीय संस्कृति, पारम्परिक ज्ञान, हस्तशिल्प, शिक्षा एवं पर्यटन के क्षेत्रों में परस्पर सहयोग की व्यापक संभावनाएँ हैं। ऐसे प्रयास ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और सुदृढ़ करेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि झारखण्ड अपनी प्राकृतिक सम्पदा, सांस्कृतिक वैभव और सामर्थ्यवान जनशक्ति के बल पर विकास एवं समृद्धि के नए प्रतिमान स्थापित करते हुए विकसित भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देगा।

इस अवसर पर राज्यपाल ने जनजातीय क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली विभूतियों को ‘जनजातीय गौरव सम्मान’ से भी सम्मानित किया। प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री श्री खजान दास ने भी झारखण्ड राज्य स्थापना दिवस एवं भगवान बिरसा मुंडा जी की 151वीं जयंती के पावन अवसर पर समस्त झारखण्डवासियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना देते हुए कहा कि जनजातीय समाज का प्रकृति के संरक्षण में उल्लेखनीय योगदान रहा है। इस अवसर पर सचिव श्री राज्यपाल श्री रविनाथ रामन, सचिव समाज कल्याण श्री श्रीधर बाबू अदांकी, अपर सचिव श्रीमती रीना जोशी, निदेशक समाज कल्याण श्री संजय सिंह टोलिया, उप निदेशक श्री राजीव सोलंकी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विभागीय वित्त समिति की बैठक आयोजित

pahaadconnection

बदरीनाथ धाम पहुंचे कृषि मंत्री

pahaadconnection

वक्फ सुधार जनजागरण प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में सम्मिलित हुए मुख्यमंत्री

pahaadconnection

Leave a Comment