Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंड

तुनी में दर्दनाक हादसा: उत्तरकाशी से सेब ले जा रहा बोलेरो वाहन खाई में गिरा, दो लोगों की मौत

Advertisement

यह स्थल तुनी से करीब 15 किमी दूर है। टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि पिकअप गाड़ी खाई में गिर गई है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था।
उत्तराखंड के तुनी में रविवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। उत्तरकाशी से सेब ले जा रहा बोलेरो पिकअप वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को रस्सियों की मदद से खाई से बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार सुबह थाना तुनी को सूचना मिली कि दो लोगों के शव खाई में पड़े हुए हैं. यह स्थल तुनी से करीब 15 किमी दूर है। टीम ने मौके का दौरा किया तो पता चला कि पिकअप वाहन नंबर यूके07सीडी-0843 खाई में पड़ा हुआ है। वाहन टिकोची उत्तरकाशी से सेब लेकर जा रहा था। लेकिन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 600-700 मीटर नीचे खाई में गिर गया।
हादसे में किशोर सिंह चौहान (25 वर्ष) पुत्र अब्दुल सिंह चौहान निवासी दुचानू पोस्ट टिकोची थाना मोरी उत्तरकाशी और पंकज कुमार (40 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी वृद्ध कालसी थाना कालसी जिला देहरादून की मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों को बाहर निकाल कर तुनी मोर्चरी में रखा गया है.

Advertisement
Advertisement

Related posts

कभी भी हो सकती है दायित्वों की घोषणा

pahaadconnection

एक लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया रक्षा उत्पादन का मूल्य : रक्षा राज्य मंत्री

pahaadconnection

शिव महापुराण कथा के चौथे दिन शिव विवाह की कथा सुनाई

pahaadconnection

Leave a Comment