Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
उत्तराखंड

कांग्रेस के राज्य सभा सांसद प्रमोद तिवारी व उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधान विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा “मोना” ने पोस्टर लांच कर अपनी शुभकामना दी –

Advertisement

नई दिल्ली|

प्रताप किरण फाउंडेशन द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव पर प्रतापगढ़ जनपद के बच्चों में राष्ट्र प्रेम की भावना के विकास व उनकी रचनात्मक शक्ति के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय स्तर कला व निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है |

Advertisement

जनपद प्रतापगढ़ के वरिष्ठ नेता राज्य सभा सांसद माननीय प्रमोद तिवारी व रामपुर खास की जनप्रिय नेत्री आराधना मिश्रा “मोना” जी ने इस पोस्टर को लांच करते हुए प्रताप किरण टीम को अपनी शुभकामना दी और प्रतापगढ़ के गौरवशाली इतिहास के विषय में भी अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम, अध्यात्म, कला साहित्य, आयुर्वेद , शिक्षा, राजनीति व प्रशासनिक सेवाओं जैसे सभी क्षेत्रों में प्रतापगढ़ वासियों ने अपना शत प्रतिशत योगदान दिया है | और बहुत ही गौरवशाली इतिहास रहा है जनपद का इसके साथ ही सांसद प्रमोद तिवारी व रामपुर खास की विधायिका आराधना मिश्रा ने सभी विद्यालय प्रबंधको प्रधानाचार्यों से भी प्रताप किरण टीम को हर संभव सहयोग की बात कही गयी |

Advertisement

आराधना मिश्रा मोना का मानना है कि बच्चों और युवाओं की रचनात्मक चिंतन क्षमता,
काल्पनिक दक्षता और सक्रियता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रताप किरण टीम जिले के विद्यार्थियों को एक शानदार अवसर उपलब्ध करा रहा है हमें आशा एवं विश्वास है कि आप अपने विद्यालय के विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित कर,बच्चों मे छिपी संभवनाओ को साकार बनाने में सहयोग अवश्य ही करेंगे|

Advertisement
Advertisement

Related posts

21 नवंबर को पैठानी में होगी उच्च शिक्षा परिषद् की बैठक : डॉ धन सिंह रावत

pahaadconnection

एमबीबीएस व बीडीएस प्रवेश में प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े की हो उच्च स्तरीय जांच : सूर्यकांत धस्माना

pahaadconnection

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किए बद्रीनाथ के दर्शन

pahaadconnection

Leave a Comment