Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मंत्री जोशी ने झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Advertisement

देहरादून/काशीपुर।

प्रदेश के कृषि, कृषक कल्याण, सैनिक कल्याण एवं ग्राम्य विकास एवं जनपद ऊधमसिंह नगर के प्रभारी मंत्री गणेश जोशी काशीपुर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित स्वच्छता अभियान कार्यक्रम प्रतिभाग किया। प्रभारी मंत्री गणेश ने काशीपुर के महाराणा प्रताप चौक व पंत पार्क, काशीपुर में पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस को सेवा सप्ताह के रूप में मनाते हुए सड़क पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।

Advertisement

इस अवसर पर मंत्री जोशी ने काशीपुर में महाराणा प्रताप और गोविंद वल्लभ पंत की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया। साथ ही मंत्री जोशी ने पर्यावरण मित्रो से भी मिले और उनका हालचाल भी जाना मंत्री जोशी ने स्वच्छता अभियान के तहत पंत पार्क काशीपुर में वृक्षारोपण भी किया। इस अवसर पर ने मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के तहत पूरे राज्य के अंतर्गत रक्तदान, स्वच्छता, संगोष्ठियां, वृक्षारोपण सहित विभिन्न प्रकार के सेवा के अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही मंत्री जोशी ने कहा कि स्वच्छता जीवन के लिए संजीवनी के समान है।

इसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और उन्हें जिम्मेदारी का एहसास कराना है। उन्होंने लोगों को अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखने की शपथ भी दिलाई। मंत्री जोशी ने कहा कि आज भारत को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में विश्व में एक अलग पहचान दिलाई है हर क्षेत्र में भारत आज तेजी से आगे बढ़ रहा है,प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने राज्य के 25 वर्ष पूरे होने पर प्रदेश को प्रत्येक क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रहे है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महर्षि वाल्मीकि धर्मशाला के लैंटर कार्य का शुभारंभ

pahaadconnection

सुरक्षा के लिए चीन से आ रही नदियों पर लगाएं आवश्यक उपकरणः महाराज

pahaadconnection

कांग्रेस ने किया धामी सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

Leave a Comment