Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

मौसम विभाग द्वारा जनपद के लिए दिनांक 07 अक्टूबर को जारी किया गया रेड एलर्ट।

Advertisement

हल्द्वानी ।
मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 07 अक्टूबर (शुक्रवार) को कुमाऊं मंडल के कुछ जनपदों में भारी से भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है। इसके दृष्टिगत जिला मजिस्ट्रेट ने जनपद के शासकीय, अर्द्धशासकीय , निजी विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया।


मौसम विभाग की जारी चेतावनी को देखते हुये जिला मजिस्ट्रेट श्री धीराज सिंह गर्ब्याल ने 07 अक्टूबर (शुक्रवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने किया राजकीय उद्यान चौबटिया का निरीक्षण

pahaadconnection

उत्तराखंड मौसम: आज तीन जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट, राज्य में 163 सड़कें बंद

pahaadconnection

कक्षा सातवीं के एनसीईआरटी पाठ्यक्रम में शामिल किया गया अध्याय ‘हमारे बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि’

pahaadconnection

Leave a Comment