Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

होली में हुड़दंग बर्दाश्त नहीं : थल क्षेत्र में उत्पात मचाने वाला गिरफ्तार

Advertisement

पिथौरागढ़। जनपद पिथौरागढ़ के थाना थल क्षेत्रांतर्गत तड़ीगांव में एक व्यक्ति द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच कर उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी। प्राप्त सूचना पर थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचे। संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया गया, परंतु वह नहीं माना और लगातार हंगामा करता रहा।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रवीण कुमार को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस का स्पष्ट संदेश: होली जैसे पावन पर्व पर हुड़दंग, अभद्रता एवं शांति भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जनपद पुलिस शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैबिनेट की बैठक में लगी 12 प्रस्तावों पर मुहर

pahaadconnection

मुख्यमंत्री क़े मीडिया को ऑर्डिनेटर भाजपा क़े लिए मांग रहे वोट

pahaadconnection

नए सीएचसी की जगह देखने डीएम स्वयं चढे पहाड़  

pahaadconnection

Leave a Comment