Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

पौड़ी : खाई में गिरी कार पति पत्नी ने मौके पर तोड़ा दम

Advertisement

पौड़ी :

सड़क हादसे में दो की मौत , पौड़ी जिले के परसुंडाखाल क्षेत्र के समीप एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार में सवार 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है घायल महिला को जिला अस्पताल पौड़ी उपचार के लिए लाया गया है पुलिस के अनुसार कोतवाली पुलिस को सूचना मिली की पौड़ी से कोटद्वार की ओर जा रही एक कार परसुंडाखाल के समीप 30 मीटर नीचे खाई में जा गिरी है जिसमें 3 लोग सवार थे इस हादसे में दो लोगो की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला घायल है

Advertisement

पुलिस ने बताया कि बुराँसी गांव से तीन लोग दिल्ली शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे तभी वाहन अनियंत्रित होकर 30 मीटर खाई में जा गिरा, आपको बता दें कि लगातार पौड़ी जनपद में हो रहे हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में प्रशासन के खिलाफ आक्रोश है

Advertisement

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क मार्ग खराब होने के चलते भी हादसे हो रहे हैं कई जगह भूस्खलन से मार्ग संकरी हो गई है साथ ही कई जगह सड़कों पर स्लैप पड़े हुए हैं जो दुर्घटनाओं को न्योता दे रहे हैं ।

Advertisement
Advertisement

Related posts

पीएनबी ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

pahaadconnection

जनपद में स्वच्छता अभियान का विधिवत् शुभारंभ

pahaadconnection

पुलिस कर्मियों ने दिया ईमानदारी का परिचय

pahaadconnection

Leave a Comment