Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

श्रावण मास के पावन अवसर पर किया रुद्राभिषेक

Advertisement

देहरादून, 28 जुलाई। आज धोलेश्वर महादेव मंदिर ग्राम धोलास में श्रावण मास के पावन अवसर पर विशेष शिव पूजन और रुद्राभिषेक किया गया। हरिद्वार से लाया गया पवित्र गंगाजल भोलेनाथ को अर्पित किया गया। धोलेश्वर महादेव मंदिर के संस्थापक आचार्य डा. बिपिन जोशी ने भगवान शिव का महत्व बताते हुवे भगवान शिव पंचदेवों में प्रधान देवता हैं। ऋषि मुनि, देवी देवता, गंधर्व और राक्षस सभी उनका सम्मान करते हैं। भगवान शिव सबको खजाने बांटते हैं खुद श्मशान में वास करते हैं। श्रद्धा, भक्ति और विश्वास के साथ एक लोटा जल और बेलपत्री चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते हैं। उन्होंने कहा शिव का अर्थ ही कल्याणकारी होता है। आज मदिर के सेवादार जगत वर्मा के वार्षिक श्राद्ध पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की गई। आचार्य जोशी ने बताया मंदिर के सेवा कार्यों में काफी समय तक उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम में डा मथुरा दत्त जोशी, पंडित दीपक कुकरेती, राम सिंह बिष्ट, खुशहाल बिष्ट, राकेश थापा, वीरेन्द्र सिंह, आनंद सिंह, निसपाल सिंह, दर्शन सिंह, हेमा वर्मा, लोकेश कुमार, जग रोशन, तिरलोक सिंह रावत आदि का विशेष सहयोग रहा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

निवेश के लिए धामी के प्रयासों से राजवासियों मे नई ऊर्जा का संचरण : भट्ट

pahaadconnection

आशा एवं आंगनबाड़ी कर्मियों के लिए एसओपी जल्द तैयार की जाएगी

pahaadconnection

कारगिल विजय दिवस पर देशभक्ति की भावनाओं का उत्सव, वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment