Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
अन्य

सर्दियों में अपनी त्वचा की देखभाल के लिए इन टिप्स को जरूर फॉलो करें

Advertisement

हम अपनी स्किन और बालों का खास ख्याल रखते हैं। लेकिन सर्दियों में हमारी त्वचा बहुत ज्यादा रूखी हो जाती है। त्वचा की नमी जैसे गायब हो जाती है। इस वजह से सर्दियों की सीजन में हमें अपनी स्किन की एक्स्ट्रा केयर लेनी होती है। इस भागदौड़ भरी लाइफ में हम इन सब चीजों पर ध्यान नहीं दे पाते। इस वजह से हमारी स्किन डल नजर आने लगती है। सर्दियों में आपको अपना एक स्किन रूटीन बना देना है। उस रूटीन को फॉलो करके आप अपनी त्वचा को खूबसूरत बना सकते हैं। इसके अलावा स्किन से जुड़ी समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।

सर्दियों में त्वचा की नमी जैसे खो जाती है। ऐसे में आपको अपनी स्किन को मॉइश्चराइज करते रहना है। रोजाना सोने से पहले आप नारियल तेल से अपने चेहरे और हाथों पर मसाज करें। ऐसा करने से आपकी स्किन पर नमी बनी रहती है। इसके अलावा आप केले से बने फेस पैक का इस्तेमाल जरूर करें। केले को मैश करके एक क्रीम जैसा टेक्सचर बना लें।

Advertisement

अब इसमें थोड़ा शहद ऐड करें। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर अच्छे से लगा लें। 15-20 मिनट तक रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इस उपाय को हफ्ते में दो-तीन बार जरूर करें। स्किन को हाइड्रेटेड रखने के लिए आप ग्लिसरीन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। ग्लिसरीन में गुलाब जल ऐड करके उसे अपनी स्किन पर लगाएं। इससे आपको फायदा होगा। आपको अपने डाइट का भी ध्यान रखना चाहिए और पानी भी पर्याप्त मात्रा में पीना चाहिए।
 दोस्तों, अगर आपको हमारी यह जानकारी यूज़फुल लगी हो तो इसे लाइक और शेयर जरूर करें।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कैसा रहेगा सूर्य ग्रहण में जन्मे बच्चों का स्वास्थ – क्या उपाय करे जानते है वास्तु शास्त्री डॉ सुमित्रा अग्रवाल जी से

pahaadconnection

आरआरआर का जलवा! रामचरण-जूनियर एनटीआर बेस्ट एक्टर के लिए नॉमिनेट

pahaadconnection

डीएम ने किया यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment