Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

बर्फबारी के बीच भगवान बद्रीविशाल के दर्शन को पहुंची विधानसभा अध्यक्ष, माणा गांव का भी किया भ्रमण

Advertisement

बद्रीनाथ।

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी भूषण ने आज सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंच कर विशेष पूजा-अर्चना की उन्होंने यहां भगवान बद्री विशाल का आशीर्वाद लिया साथ ही प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की हैं। बद्रीनाथ में बर्फबारी के बीच उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने गुरुवार सुबह को गर्भग्रह में भगवान के दर्शन किए| उन्होंने इस दौरान परिसर मे बद्रीनाथ की सभी पूजाओं में प्रतिभाग किया। विधानसभा अध्यक्ष अपने गढ़वाल के तीन दिवसीय भ्रमण के दौरान बुधवार को भराड़ीसैंण में आयोजित राज्य स्थापना दिवस कार्यक्रम में सम्मिलित होने के बाद देर रात्रि बद्रीनाथ पहुंची थी|

Advertisement

विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा अर्चना एवं प्रदेश की उन्नति व खुशहाली की कामना की| इससे पूर्व बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों ने बद्रीनाथ धाम पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत किया एवं तुलसी माला, प्रसाद व बदरीनाथ के अंगवस्त्र भेंट किए। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने श्रद्धालुओं से बातचीत करते हुए उनकी यात्रा का जायजा भी लिया। इसके बाद उन्होंने देश के अंतिम गांव माणा का भ्रमण किया और भोटिया जनजाति की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम पूछी

Advertisement
Advertisement

Related posts

अब सरकारी स्कूलों में कक्षा नौ की छात्राएं नहीं पढ़ पाएंगी गृह विज्ञान, गणित की गई अनिवार्य

pahaadconnection

छात्रसंघ सदस्यों के साथ कोतवाली डालनवाला पुलिस ने की बैठक

pahaadconnection

ग्राउंडिंग सेरेमनी के सफल आयोजन के लिए तैयारियाँ समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment