Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

बद्रीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलेंगे

बद्रीनाथ
Advertisement

विश्वप्रसिद्ध बद्रीनाथ धाम के कपाट इस वर्ष श्रद्धालुओं के लिए 27 अप्रैल को खुलेंगे।टिहरी जिले के नरेंद्र नगर स्थित टिहरी राजमहल में बसंत पंचमी के अवसर पर आयोजित एक धार्मिक समारोह में पंचांग गणना के पश्चात विधि-विधान से कपाट खुलने का मुहूर्त निकाला गया।

 

बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति से ​मिली जानकारी के अनुसार, बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को प्रात: 07:10 मिनट पर खोले जाएंगे। चमोली जिले में स्थित भगवान विष्णु को समर्पित बदरीनाथ धाम के कपाट पिछले साल शीतकाल के लिए 19 नवंबर को बंद हुए थे।

Advertisement

 

वहीं इस अवसर पर टिहरी राजपरिवार के सदस्यों सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी तथा संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। बद्रीनाथ सहित चारधामों के सर्दियों में भीषण ठंड की चपेट में रहने के कारण उनके कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में खुलते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

नवविवाहिता की हत्या के मामले में आरोपी पति गिरफ्तार

pahaadconnection

डीएम के आदेश पर उच्च न्यायालय ने लगाई मोहर

pahaadconnection

गुलदार प्रभावित इलाकों में एसएसपी ने जारी किये वाहनों से नियमित गस्त के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment