Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीति

अखिलेश पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का तंज कहा :वो न राम के वंशज हैं न कृष्ण के

अखिलेश
Advertisement

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव द्वार स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी  का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर सपा प्रमुख को आड़े हाथ लिया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अखिलेश यादव द्वार स्वामी प्रसाद मौर्य को समाजवादी पार्टी  का राष्ट्रीय महासचिव बनाने पर सपा प्रमुख को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि इस फैसले से साबित हो गया कि अखिलेश हिन्दू आस्था और सनातन संस्कृति पर प्रहार करने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के साथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कहा कि हिंदुओं की आस्था, सनातन संस्कृति का अपमान और रामचरितमानस का अनादर करने का स्वामी प्रसाद मौर्य को इनाम दिया है। अखिलेश के इस फैसले से साबित हो गया कि वो राम और कृष्ण के वंशज नहीं हैं। उन्होंने इतना घृणित बयान देने वाले को महामंत्री बनाकर हिंदू सम्मान, स्वाभिमान और आस्था को चोट पहुंचाने के अपने इरादे साफ कर दिए है।

अखिलेश यादव की तुलना गजनी और गोरी से करते हुए भूपेंद्र सिंह चौधरी कहते हैं सपा प्रमुख के कृत्य गजनी और गोरी की याद दिलाते है। उन्होंने भी भारत आकर सनातन संस्कृति और हिंदुओं की आस्था पर प्रहार किया था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जिन्होंने संकट मोचन मंदिर पर हमला करने वाले आतंकियों की रिहाई के लिए कोशिशें की। कांवड़ यात्रा और अयोध्या में परिक्रमा पर रोक लगाई। वह अब राम को अपमानित कर रहे हैं। जनता उनका सच समझ चुकी है और एक बार फिर उन्हें अपने कृत्यों की सजा देगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

निकायों में प्रशासकों का कार्यकाल तीन माह के लिए बढ़ाया

pahaadconnection

राजामौली के समर्थन में उतरीं बॉलिवुड क्वीन, कहा- हर जगह भगवा झंडा लेकर चलने की जरूरत नहीं

pahaadconnection

अमर शहीदों की स्मृति में चमोली पुलिस ने किया नमन, दो मिनट का मौन रखकर दी श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment