Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsराजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे

भूपेश बघेल
Advertisement

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल होंगे। समापन समारोह का आयोजन शाम 4.30 बजे पी.टी.एस. माना कैंप, रायपुर में किया जाएगा। समापन समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय भी उपस्थित रहेंगे । छत्तीसगढ़ में आल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स मीट की तर्ज पर तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ पुलिस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

 

छत्तीसगढ़ के स्थानीय खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के दो खेलों रस्सा-कसी और गेंडी दौड़ को भी शामिल किया गया था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिले की पुलिस और सभी बटालियन के जवान व अधिकारी शामिल हुए। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समापन अवसर पर प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण करेंगे। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ पुलिस की फेंसिंग टीम, कराटे टीम, पुलिस डॉग एवं अश्व दल के द्वारा विशेष प्रस्तुति भी दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

सजग लोकतंत्र का पर्व: नगर निकाय चुनाव 2024 में प्रशासन की रहीं बेमिसाल तैयारी

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिये 31 मई तक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन स्थगित रखे जाने के निर्देश

pahaadconnection

ग्रामीण विकास मंत्री ने की पीएमजीएसवाई की समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment