Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

हेमंत सोरेन
Advertisement

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बीते कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। वहीं, नवनियुक्त डीजीपी ने झारखंड पुलिस मुख्यालय में योगदान दिया। पुलिस मुख्यालय में योगदान के मौके पर उनके अधीनस्थ अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने उनका स्वागत किया।

 

डीजीपी अजय कुमार सिंह ने पदभार संभालने के बाद कहा कि उनका फोकस टीम वर्क के साथ झारखंड पुलिस का संचालन करने पर रहेगा। बेहतर इनपुट पर योजनाबद्ध तरीके से अभियान जारी रहेगा। राज्य में कानून व्यवस्था दुरुस्त रहे, इस पर जोर होगा। नक्सल विरोधी अभियान जिस रफ्तार से चल रहा है, उसी गति से चलता रहेगा। अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा जब तक राज्य से नक्सलियों का पूरी तरह खात्मा न हो जाए।

Advertisement

 

डीजीपी ने कहा कि झारखंड पुलिस ने संगठित अपराध के विरुद्ध पहले भी बेहतर काम किया है, यह आगे भी जारी रहेगा। पुलिस कल्याण के लिए भी वे काम करेंगे। जहां पुलिस के जर्जर भवन, जर्जर वाहन हैं, उस पर काम होगा। पुलिस के संसाधन बढ़ाने पर भी वे काम करेंगे, ताकि झारखंड पुलिस की कार्यशैली निखर सके। वे राज्य में साइबर अपराध को बड़ी चुनौती मानते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चारधाम यात्रा में आये यात्रियों की दून पुलिस कर रही हर सम्भव मदद

pahaadconnection

उत्तराखंड में महंगी होगी बिजली

pahaadconnection

सहकारिता मंत्री ने किया वृहत अन्न भंडारण गृह का भूमि पूजन

pahaadconnection

Leave a Comment