Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेश

विवादों में घिरीं गौरी ने ‘पठान’ के लिए किया पोस्ट, पति की फिल्म के लिए लिखा- ‘रिकॉर्ड तोड़…’

गौरी
Advertisement

बॉक्स ऑफिस पर किंग खान का जादू छाया रहा फिल्म पठान ने एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बनाए पत्नी गौरी खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के बारे में पोस्ट किया

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान का जादू सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी चल रहा है। एक्टर की कमबैक फिल्म पठान जहां एक के बाद एक नए रिकॉर्ड बना रही है, वहीं सोशल मीडिया पर उनकी आने वाली फिल्मों के चर्चे भी होने लगे हैं। इसी बीच शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने भी पति की सफलता पर एक पोस्ट शेयर किया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। साथ ही फैंस इस पर अपना रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं।

शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान ने कुछ घंटे पहले इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने पठान के कलेक्शन के बारे में लिखा है। दरअसल, तस्वीर कह रही है कि फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1026 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। जबकि भारत में इसने 528.89 करोड़ की कमाई की है। गौरी खान ने इस तस्वीर को कैप्शन दिया है, रिकॉर्ड ब्रेकिंग स्ट्रीक… #पठान। इस तस्वीर पर बिग बॉस 15 फेम प्रतीक सहजपाल ने भी रिएक्शन दिया है। वहीं, फैंस ने हार्ट इमोजी, फायर और क्लैपिंग इमोजी शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की है।

Advertisement

आपको बता दें कि शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर पठान सिद्धार्थ आनंद द्वारा निर्देशित एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसके अलावा फिल्म में डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा अहम भूमिका में नजर आ रहे है। फिल्म की बात करें तो ये एक स्पाई थ्रिलर है, जिसके चलते शाहरुख खान चार साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर शानदार वापसी की है। अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो शाहरुख एटली की जवान और डंकी में भी नजर आने वाले हैं, जिसकी शूटिंग में वह इन दिनों काफी व्यस्त हैं। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर फिल्म की शूटिंग लोकेशन के वीडियो भी खूब देखे जा रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराज ने बस संचालन के लिए हिमाचल के परिवहन मंत्री से किया अनुरोध

pahaadconnection

गुणवत्तापरक शिक्षा को टीचर्स ट्रेनिंग पर हो फोकसः डा. धन सिंह रावत

pahaadconnection

ग्रामीण आजीविका को मिला संबल, रीप परियोजना से 1575 ग्रामीणों को मिले कृषि यंत्र

pahaadconnection

Leave a Comment