Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

नगर निगम की भूमि पर बडे पैमाने पर हो रहा अवैध कब्जा : नवीन जोशी

Advertisement

देहरादून 4 जुलाई। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी ने देहरादून नगर निगम की जमीन पर भूमाफिया द्वारा किये जा रहे अवैध कब्जों पर चिन्ता प्रकट करते हुए कहा कि देहरादून नगर निगम क्षेत्र में बडे पैमाने पर सरकारी जमीन पर भूमाफिया और निगम की मिलीभगत से अवैध कब्जे किये जा रहे हैं जो कि चिन्ता का विषय है। नवीन जोशी ने कहा कि सत्ताधारी दल के विधायक ने स्वयं इस बात का कबूलनामा किया है कि देहरादून महानगर में निगम की जमीनों पर मिलीभगत से बेतहाशा कब्जे हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सत्ताधारी दल का विधायक होने के बावजूद वे किसी प्रकार की कार्रवाई करवाने से क्यों बच रहे हैं यह सोचनीय विषय है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी समय-समय पर स्थानीय प्रशासन एवं नगर निगम को अवगत कराता रहा है परन्तु कोई कार्रवाई न होने से भूमाफिया के हौसले बुलंद हैं तथा सरकारी जमीनों पर लगातार अवैध कब्जे कर बिल्डिंगें खडी की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि देहरादून में स्मार्ट सिटी के निर्माण कार्य चल रहे हैं जिनमें भारी भ्रष्टाचार को अंजाम दिया जा रहा है। सडकों के किनारे हुए अवैध कब्जों के कारण निर्माण कार्यों से पहले सडकों की चैडाई का भी कोई खयाल नहीं रखा जा रहा है। उन्होंने आम आदमी को होने वाली परेशानी की ओर भी निगम प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए कहा कि नगर निगम में बैठे लोग जनता की परेशानियों से आंख मूंदे बैठे हैं। नवीन जोशी ने कहा कि यदि देहरादून नगर निगम में कांग्रेस पार्टी का मेयर एवं बोर्ड बनता है तो कांग्रेस पार्टी नगर निगम की जमीनों पर हुए सभी अवैध कब्जों को खाली करवायेगी तथा भू माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

डीएम ने अधिकारियों को लगाई फटकार

pahaadconnection

स्पाइसजेट ने कहा कि उसका बोर्ड शुक्रवार को धन जुटाने के विकल्पों पर विचार करेगे

pahaadconnection

पर्वतीय क्षेत्रों में वनों में धधकते ज्वालामुखी सरकार की नाकामी को कर रहे उजागर

pahaadconnection

Leave a Comment