Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

भाजपा पदाधिकारियों ने घर-घर जाकर किया विशेष सम्पर्क

Advertisement

देहरादून। महाजनसंपर्क अभियान के तहत देहरादून महानगर के मसूरी विधानसभा के अंतर्गत श्री देव सुमन नगर मंडल में भारतीय जनता पार्टी महानगर के अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल की उपस्थित मे प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी उत्तराखण्ड महेंद्र भट्ट के साथ घर-घर जाकर विशेष सम्पर्क किया। इस अवसर पर  सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय मानस को आशा, उत्साह, आत्मविश्वास एवं नवाचार से भरने वाले सेवा, सुरक्षा, सुशासन और समग्र विकास के गौरवशाली एवं निर्माणकारी 09 वर्ष पूर्ण हो गये हैं। राष्ट्रीय गौरवों के पुनर्स्थापन एवं विरासतों के संरक्षण-संवर्धन के साथ ही  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विराट दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नया भारत’ वैश्विक पटल पर शक्ति, समृद्धि एवं संभावनाओं के विराट केंद्र के रूप में इन 09 वर्षों में स्थापित हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकनिष्ठ मार्गदर्शन में अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत, ग्रामोदय से राष्ट्रोदय एवं एक भारत-श्रेष्ठ भारत की संकल्पनाएं साकार हो रही हैं।

सम्पर्क में सेवानिवृत्त चीफ जनरल यूपीसीएल प्रेम प्रकाश शर्मा, पूर्व जनसंघ कार्यकर्त्ता दिनेश उनियाल, पूर्व प्रिंसीपल डीएवी कॉलेज बीएल नोटियाल, पूर्व मुख्य सचिव उत्तराखण्ड सरकार ओमप्रकाश, पद्मश्री डॉ. बीकेएस संजय, वरिष्ठ उद्योगपति सुरेश चन्द्र माथुर, सेवानिवृत्त ब्रिल अधिकारी एनआईवीएच विरेन्द्र कुमार आदि रहे। इस दौरान महानगर महामंत्री सुरेंद्र सिंह राणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष पुनम् नौटियाल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद संजय नौटियाल, कमल थापा सुनीता विद्यार्थी, भास्कर गुरूंग, देवेन्द्ज, गदीश लखेड़ा, राजेश बडोनी, भावना बिष्ट, रेखा राजपुत, निशा शर्मा  आदि उपस्थित थे।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

चमोली पुलिस ने निभाया मानवता का धर्म

pahaadconnection

दीपावली का पर्व बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक: मुख्यमंत्री

pahaadconnection

आकाश में परमात्मा सहित देवी-देवताओं का वास : सीएम

pahaadconnection

Leave a Comment