Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

काशीपुर में दो मकान ध्वस्त, मलबे में दंपति की मौत

Advertisement

काशीपुर। ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर के मिस्सरवाला गांव में बारिश से तड़के दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। इस दौरान घर में सो रहे दंपति की मलबे की नीचे दबने से मौत हो गई, जबकि बच्ची घायल हो गई। राहत और बचाव टीम ने मलवे में दबे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी है। मिस्सरवाला गांव में बारिश से तड़के दो मकान क्षतिग्रस्त होने से नसीर अहमद शाह (65) और उनकी पत्नी मोहमदी (60) की दबकर मौत हो गई। जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं शांतिपुरी नंबर दो में मंदिर की दीवार गिरने से फील्ड के  पास लगा हुआ ओपन जिम पूरा क्षतिग्रस्त हो गया। मौसम विभाग ने नौ से 12 जुलाई तक प्रदेशभर के सभी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, नौ से 12 जुलाई तक मैदानी और पर्वतीय इलाकों के कुछ जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी बारिश के आसार हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने किया राज्य में 60 मोबाइल पशु चिकित्सालय इकाइयों का लोकार्पण

pahaadconnection

पत्रकार कल्याण कोष के लिए कॉरपस फंड की धनराशि 05 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की जायेगी : सीएम

pahaadconnection

चंद्रयान-3 के विशिष्ट निष्कर्षों और इनपुट्स से पूरे विश्व समुदाय को लाभ होगा : डॉ. जितेंद्र सिंह

pahaadconnection

Leave a Comment