Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

कैबिनेट मंत्री ने किये 1400 साल पहले बनाए गए “शोर मंदिर” के दर्शन

Advertisement

देहरादून, 11 जुलाई।  उत्तराखंड राज्य के पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग प्रोटोकॉल, कौशल विकास एवं सेवायोजन कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने तमिलनाडु के महाबलीपुरम में बंगाल की खाड़ी के तट पर भारतीय पल्लव राजवंश द्वारा करीब 1400 साल पहले बनाए गए प्रसिद्ध “शोर मंदिर” में परिवार संग जाकर दर्शन किये। इस मौके पर उत्तराखंड राज्य के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने “कृष्णा बटरबॉल” का दौरा भी किया। “कृष्णा बटरबॉल” नाम से प्रसिद्ध यह विश्व धरोहर स्थल दरअसल, एक 250 टन की विशाल ग्रेनाइट चट्टान है। जो प्राकृतिक रूप से पहाड़ियों की ढलान पर बेहद नाजुक ढंग से संतुलित है। कहा जाता है कि सैंकड़ों साल से यहां टिके इस पत्थर को आज तक कोई तूफान या सुनामी नहीं हिला सकी। इसे स्टोन ऑफ गॉड भी कहा जाता है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दुनिया का सबसे बड़ा जबरन वसूली रैकेट चुनावी बॉन्ड के रूप में सामने आया : डॉ जसविंदर सिंह

pahaadconnection

जिलाधिकारी की अभिनव पहल से फरियादी में प्रसन्नता की लहर

pahaadconnection

एसएसपी ने की धार्मिक व पर्यटन स्थलों की सुरक्षा समीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment