Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने कराया मुकदमा दर्ज

Advertisement

देहरादून। धोखाधड़ी की नीयत से आपराधिक षड्यंत्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम/ द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से संबंधित विभिन्न अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखों की कूट रचना के संबंध में सहायक महानिरीक्षक निबंधन ने अज्ञात अभियुक्तगणों के विरुद्ध कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज करा दिया हैं।

आज संदीप श्रीवास्तव पुत्र स्वर्गीय ओम प्रकाश श्रीवास्तव निवासी ग्रीन न्यू कॉलोनी बलबीर रोड देहरादून सहायक महानिरीक्षक निबंधन देहरादून ने कोतवाली नगर मे अज्ञात अभियुक्तगणों की मिलीभगत से धोखाधड़ी की नीयत से आपराधिक षड्यंत्र रचकर उप निबंधक कार्यालय प्रथम/ द्वितीय जनपद देहरादून में भिन्न-भिन्न भूमि विक्रय विलेख से संबंधित विभिन्न अभिलेखों के साथ छेड़छाड़ कर अभिलेखों की कूट रचना के संबंध में प्रार्थना पत्र दिया गया।जिसमें जिलाधिकारी द्वारा गठित समिति की जांच रिपोर्ट सम्मिलित है। जिस पर कोतवाली नगर में मुकदमा अपराध सख्या 281/ 2023 धारा 420, 120 बी, 467, 468, 471 भादवि बनाम अज्ञात अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया है। मामले की विवेचना एसआई नवीन जुराल द्वारा की जा रही है।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

टिहरी व पौड़ी जिले के कप्तानों ने ग्राउण्ड़ ज़ीरो पर जाकर की यातायात प्लान की समीक्षा

pahaadconnection

गरीब बस्तियों को उजाड़ने का विरोध, कांग्रेस ने किया भाजपा सरकार का पुतला दहन

pahaadconnection

माइक्रोसॉफ्ट के तीसरे छंटनी के दौर ने आपूर्ति श्रृंखला, क्लाउड, IoT बिज़ में कर्मचारियों को प्रभावित किया

pahaadconnection

Leave a Comment