Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर सीएम ने अर्पित की वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

Advertisement

देहरादून 25 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश के लिये अपने प्राण न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की सेना ने अपने शौर्य और पराक्रम से हमेशा देश का मान बढ़ाया है। हमें अपने जवानों की वीरता पर गर्व है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड में भी देश के लिये बलिदान की परम्परा रही है। कारगिल युद्ध में बड़ी संख्या में उत्तराखण्ड के सपूतों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुती दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों के कल्याण के लिये वचनबद्ध है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भारतीय सेना के अदम्य साहस व शौर्य का लोहा पूरी दुनिया मानती है। भारतीय सेना के वीर जवानों ने कारगिल में विपरीत परिस्थितियों में भी दुश्मन को भागने पर मजबूर किया था। कारगिल युद्ध में देश की सीमाओं की रक्षा के लिए वीर सैनिकों के बलिदान को राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद देहरादून : 1880 बूथ पर 55.64 मतदान प्रतिशत्

pahaadconnection

केंद्रीय बजट के जन-समर्थक पहलुओं पर प्रकाश डालें: मोदी ने भाजपा सांसदों से कहा

pahaadconnection

पत्नी से लड़ाई करने वाले को पुलिस ने कराई हवालात की सैर

pahaadconnection

Leave a Comment