Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डोईवाला क्षेत्र में एरोसिटी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं : प्रेमचंद अग्रवाल

Advertisement

देहरादून 25 जुलाई। डोईवाला इंटीग्रेटेड टाउन शिप के संबंध में मीडिया से वार्ता करते हुए शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि किसानों की ज़मीन अधिग्रहण का कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि डोईवाला क्षेत्र में एरोसिटी बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है तथा जमीन अधिग्रहण करने की कोई योजना नहीं है, इस क्षेत्र के सुनियोजित विकास हेतु जोनल प्लान तैयार किया जाना प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि किसानों, क्षेत्रवासियों से संवाद के उपरांत ही जोनल प्लान तैयार किए जाएंगे। इस क्षेत्र की अवस्थापना सुविधाओं के विकास हेतु सरकार द्वारा बिजली, पानी, सड़क, सीवरेज आदि संरचनाएं स्थापित/सृजित की जाएंगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री ने आग लगने की दुर्घटना में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया

pahaadconnection

सर्दियों के मौसम में त्वचा की देखभाल के लिए आजमाएं ये घरेलु उपचार

pahaadconnection

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय आधार माॅनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित की गई।

pahaadconnection

Leave a Comment