Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अराजकता फैलाने वाले उक्रांद से छः साल के लिए निष्कासित : काशी सिंह ऐरी

Advertisement

देहरादून, 26 जुलाई। जिन लोगों ने उक्रांद कार्यालय में तोड़फोड़ करते हुये अराजकता फैलाई थी, उनपर कार्यवाही हो गई हैं। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने अनुशासनहीनता और अराजकता फैलाने वालों को दल से छः साल के लिए निष्कासित कर दिया हैं।

आज अपराह्न 1 बजे कचहरी रोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल एक हैं, कुछ बाहरी तत्वों के इशारे पर दल के कुछ लोगो ने अनुशासनहीनता और अराजकता फैलाई, उन सभी पर कार्यवाही करते हुए दल से छः साल के लिए निष्कासित किया गया हैं। निष्कासित लोगो के द्वारा दल के नाम प्रयोग करना तथा किसी भी प्रकार बैठक, सम्मलेन करना अवैध हैं। जो निष्काषित व्यक्ति इसमें संलिप्त पाया गया उनपर अपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कार्यालय पर कब्जा करने वाले निष्कासित लोग व कोटद्वार में सम्मलेन करने वाले निष्काषित लोगो का कोई वजूद नहीं हैं, ये लोग बाहरी लोगो के इशारे पर उक्रांद को कमजोर करने क़ी चेष्टा कर रही हैं, इनके मंसूफे कभी कामयाब नहीं होंगे। दल का संगठन, उनकी सभी इकाईया मेरे नेतृत्व में संगठित हैं। दल किसी भी प्रकार क़ी अराजकता और अनुशासनहीनता को कतई बर्दास्त नहीं होगा, साथ ही कोई भी सदस्य निष्काषित व्यक्तियों के साथ रहेगा अविलम्ब उनपर भी कार्यवाही क़ी जायेगी। प्रेस वार्ता में दल के संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार, सुरेन्द्र कुकरेती, महेन्द्र सिंह रावत, ललित बिष्ट, सुनील ध्यानी, पंकज व्यास, बहादुर रावत, देवेश्वर भट्ट, विजय बौडाई, मोहन असवाल, अशोक नेगी, राजेंद्र बिष्ट, राजेंद्र प्रधान, बिजेंद्र रावत उपस्थित रहे। इस अवसर पर हरीश सनवाल ने शौर्य दिवस पर पार्टी क़ी सदस्यता ली। उनको उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी, दल के संरक्षक दिवाकर भट्ट, त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने माला पहना कर स्वागत किया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हमारी पृथ्वी जैव-विविधता की दृष्टि से अत्यंत समृद्ध ग्रह : स्वामी चिदानन्द सरस्वती

pahaadconnection

हजारों कार्यकर्ताओं की रैली के साथ नामांकन कराने पहुंची माला राज्यलक्ष्मी शाह

pahaadconnection

राज्यपाल ने किया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारंभ

pahaadconnection

Leave a Comment