Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंडराजनीति

सुविधाएं देने में नगर निगम फिसड्डी : नवीन जोशी

Advertisement

देहरादून, 06 अगस्त। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री नवीन जोशी ने कहा कि देहरादून नगर निगम लोगों से सिर्फ टैक्स वसूलने तक सीमित रह गया है। बरसात के समय में जहां जगह-जगह पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और वार्डों में कूड़ो का ढेर लगा हुआ है। इससे नगर निगम की पोल खुल गई है। नगर निगम सिर्फ और सिर्फ लोगों से टैक्स ले रहा है। बावजूद इसके उनको कोई सुविधा नहीं दे पा रहा है। डेंगू के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। उसके समाधान के लिए नगर-निगम प्रशासन द्वारा कोई समुचित व्यवस्था नहीं की गई है। जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है। श्री जोशी आज जीएमएस रोड में लोगो से मिलकर उनकी समस्याओ को सुन रहे थे। लोगो को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि जिस प्रकार से देहरादून को स्मार्ट सिटी बताया जा रहा है और लोगों से मनमाने तरीके से टैक्स वसूला जा रहा है। वह बिल्कुल भी नयाय संगत नहीं है। श्री जोशी ने कहा कि आने वाले नगर निगम चुनाव में भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ेगा। अगर कांग्रेस का मेयर बनता है तो देहरादून को निश्चित तौर पर ही स्मार्ट सिटी बनाया जाएगा और जो मनमाने तरीके से टैक्स वसूला जा रहा है उस पर रोक लगाई जाएगी। लोगों को समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि विकास का ढोंग करने वाली भाजपा आज तक समार्ट सिटी का रोड मैप तक नहीं बना पायी है। बरसात में लोगो के घरों में पानी घुस रहा है, और सड़को में गड्डे होने के कारण आये दिन दुर्घटनायें हो रही है। कूड़े के ढेर लगने से लोग डेंगू व अन्य बीमारियों की चपेट में आ रहे है। लेकिन नगर निगम के मेयर आखें मुदे बैठे है। इसका जवाब लोग चुनाव में अवश्य देंगे। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता आशीष नौटियाल, अमन बत्रा, ट्विंकल अरोड़ा, राकेश गंभीर, सुधीर चौधरी, गुड्डी देवी, राधा, सुनीता, विक्की प्रधान, शुभम् जोशी, विनय कुमार, एसएम सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सीएम ने किया राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2023 का शुभारंभ

pahaadconnection

पुलिस उप महानिरीक्षक ने किया विकासनगर क्षेत्र का भ्रमण

pahaadconnection

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया इन्वेस्टर समिट स्थल का जायजा लिया

pahaadconnection

Leave a Comment