Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ली विभाग की समीक्षा बैठक

Advertisement

देहरादून 9 सितंबर। विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने विभागीय अधिकारियों के साथ गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग की समीक्षा बैठक ली।

मंत्री ने कहा कि गन्ना किसानों की बेहतरी के लिए विभाग द्वारा समय-समय पर समीक्षा बैठक आयोजित की जाती है। उन्होंने नवम्बर-दिसम्बर से शुरू हो रहे पेराई सत्र में चीनी मिलों की स्थिति की समीक्षा की जिसमें राज्य की चीनी मिलों के सुधारीकरण के लिए किये जा रहे प्रयासों पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की।

Advertisement

मंत्री ने कहा कि पेराई सत्र से पूर्व चीनी मिलों में होने वाले ब्रेक डाउन, रिकवरी की कमी तथा किसानों को दी जाने वाली सुविधाओं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसानों का गन्ना चीनी मिलों तक आसानी से पहुंचे तथा किसानों को अपनी उपज का उचित मूल्य प्राप्त हो सके इसके लिए विभाग की ओर से त्वरित कदम उठाए जाएं। इस अवसर पर सचिव, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग विजय कुमार यादव तथा विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून दलीप सिह कुँवर।

pahaadconnection

फिर चला यातायात का सघन चेकिंग अभियान

pahaadconnection

गैस सिलेंडरों की निर्बाध आपूर्ति के लिए विस्तृत व्यवस्था लागू

pahaadconnection

Leave a Comment