Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

लार्वा पनपाने वालें मॉल टावरों के खिलाफ कार्यवाही का जारी

Advertisement

देहरादून 16 सितंबर। नगर निगम ने डेंगू के लार्वा पनपाने वालें मॉल, टावरों के खिलाफ अपनी कार्यवाही को जारी रखा। आज नगर निगम ने अभियान के तहत 138500 रुपये के चालान किये। नगर निगम ने आज संटेरियो मॉल, अशोक एसोसिएट, जनपथ शॉपिंग कंपलेक्स सहित कई प्रतिष्ठानों में कार्रवाई की।

नगर आयुक्त मनुज गोयल के निर्देश पर डेंगू की रोकथाम के लिए माॅल, टावरों के बेसमेंट, छतों आदि का निरीक्षण करने के निर्देश नगर निगम के अधिकारियों को दिये गये हैं। उप नगर आयुक्त, रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम की टीम द्वारा घंटाघर से बल्लुपुर चोक से चकराता रोड़ के बेसमेंट युक्त व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के माॅल एवं टावरों में डेगू लार्वा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डेंगू लार्वा पाये जाने पर प्रतिष्ठानों का चालान किया गया।

Advertisement
  1. सुरेश कुमार के पार्किंग बेसेंमेंट का रू 5000/-
  2. कमल वाधवा फस्र्ट पराईज टावर का रू 20,000/-
  3. प्रवीन कौशल रू0 2000/-
  4. हर्ष आनन्द डब्ल्यू टावर शोरूम का रू 5,000/-
  5. अशोक एसोसियेट का रू 50,000/-
  6. जनपथ शापिंग काम्पलेक्स के सभी दुकानदारेां को 5000/- के नोटिस दिये गये।

इसके अतिरिक्त आज नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. अविनाश खन्ना द्वारा हाथीबडकला क्षेत्र में सघन चंेकिग अभियान चलाया। चेंकिग के दौरान हाथीबडकला में बने सेन्टेरियों माॅल का भी निरीक्षण किया गया जिसकी छत पर पानी जमा मिला जिसमें डेंगू के लार्वा भारी संख्या में पाये गये। नगर निगम की टीम द्वारा माॅल पर रू0 50,000/-का अर्थदण्ड आरोपित किया गया। यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम न्यूजपेपर्स फेडरेशन ने मनाया गोल्डन जुबली समारोह

pahaadconnection

इस गणतंत्र दिवस पर केवल ‘मेड इन इंडिया’ हथियारों का प्रदर्शन, अग्निवीर होंगे शामिल, महिला करेंगी नौसेना दल का नेतृत्व

pahaadconnection

आयोग ने नगर निकायों के सशक्तिकरण की दिशा में गहन विश्लेषण आधारित रिपोर्ट सौंपी

pahaadconnection

Leave a Comment