Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने किया भाजपा विधायक का घेराव

Advertisement

देहरादून। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच ने अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में भाजपा विधयाकों- मंत्रियों द्वारा सदन और मीडिया में दिए बेतुके बयान खिलाफ किया। सरकार व उसके पार्टी संगठन में जिम्मेवार पदों पर बैठे नेताओं द्वारा, अंकिता की हत्या में संलिप्त भाजपा से जुड़े जुड़े ही जो छोटे से लेबर बड़े बड़े नाम हैं , उन्हें बचाने के लिए जिस तरह के संवेदनहीन हल्के बयान दिये जा रहे हैं, वे निंदनीय ही नही शर्मनाक हैं I ऐसे नेताओं के खिलाफ अभियान चलाने के निर्णय के साथ इसकी शुरूवात आज भाजपा विधायक ऋतू खंडूड़ी के यमुना कॉलोनी स्थित आवास के घेराव के साथ की गई। अंकिता न्याय यात्रा संयुक्त संघर्ष मंच के सदस्यों का युमना कालोनी स्थित मंत्री आवासों के मुख्य गेट पहुँचने पर पुलिस द्वारा बैरकेडिंग लगाकर रोक दिया गया जिसके बाद मंच के सदस्यों ने वहीँ बैठकर एक धुआंधार सभा की।
मंच की कमला पंत ने कहा अंकिता भंडारी हत्याकांड में भाजपा सरकार लगातार वी आई पी अपराधियों को बचाती आ रहा है,भाजपा के ही पूर्व विधायक और भाजपा से जुडी महिला ने दुष्यंत गौतम और अजय कुमार का नाम वीआईपी अपराधियों के तौर पर लिया है। जब राज्य की जनता इन वीआईपी अपराधियों की जाँच और गिरफ़्तारी की माँग कर रही है तब भाजपा मंत्री सुबोध उनियाल जनता को ऐरा-गैर नत्थू खैरा बोलकर जनता का अपमान कर रहे हैं जो बहुत ही अफसोसजनक है।
मंच की निर्मला बिष्ट ने कहा कि भाजपा का चाल-चरित्र महिलाओं के खिलाफ रहा है और केंद्र की मोदी सरकार महिला अपराध में शामिल अपने नेताओं को बचाती रहती है l अमरीका में नाबालिग बच्चियों का शारीरिक शोषण करने वाले जेफ्री एप्सटीन के साथ भाजपा सरकार के पेट्रोलियम मंत्री कई बार मिलते हैं और जेफ्री एप्सटीन मंत्री की कंपनियों में करोड़ों रुपया लगाता है। केंद्र की मोदी सरकार अपराधी एप्सटीन के साथ मुलाकात करने वाले मंत्री को बचाती आ रही है, जबकि दुनिया भर में एप्सटीन फाइल्स में आये राजनेताओं के नाम पर वहां की सरकार ने उन्हें हटा दिया है l भाजपा सरकार से ये आशा करना कि वो अपनी पार्टी से जुड़े दो व्यक्तियों जिनके नाम अंकिता हत्याकांड में वीआईपी अपराधियों के रूप में आये हैं उनके खिलाफ कारवाई करे ये बेमानी होगा। सभा में बड़ी संख्या मे मोहित डिमरी, कनिष्क, विपिन नेगी, सूरज, मनीष आदि के नेतृत्व में भाग लिया और अंकिता को न्याय की आवाज को पुरजोर तरीके से बुलंद किया। मंच की उमा भट्ट ने कहा भाजपा का महिलाओं के प्रति चाल-चरित्र उजागर हो गया है, कैसे उत्तराखंड की एक बेटी की हत्या में शामिल वीआईपी अपराधियों को भाजपा सरकार द्वारा लगातार बचाया जा रहा है और भाजपा सरकार द्वारा उनको संरक्षण दिया जा रहा है।
मंच की विमला कोली ने अंकिता हत्याकांड में भाजपा सरकार पर वीआईपी अपराधियों को बचाने का आरोप लगाया और अंकिता हत्याकांड ने अनिल जोशी द्वारा दायर एफआईआर को सीबीआई जाँच का आधार बनाने को भाजपा सरकार की साजिश बताया। मंच से जुडी सुप्रसिद्ध सामाजिक नेत्री सुजाता पॉल ने कहा कि अंकिता हत्याकांड को 3 वर्ष से ज्यादा हो गया है लेकिन आज तक उसकी हत्या में शामिल वीआईपी अपराधियों के नाम आने पर भी उनके खिलाफ कोई कानूनी कारवाई नहीं हुई है ये दिखाता है कि भाजपा महिलाओं के प्रति कितनी असवेदनशील है। घेराव स्थल पर सभा को पद्मा गुप्ता, कनिष्क जोशी, सूरज नेगी, मोहित डिमरी, पंकज क्षेत्री आदि ने संबोधित किया। इस घेराव कार्यक्रम में संघर्षशील बुद्धिजीवी वर्ग की भी अच्छी भागीदारी व समर्थन रहा।
मंच ने घोषणा करी कि एक-एक करके सभी भाजपा विधायकों का घेराव किया जायेगा।
इस घेराव में जग मोहन मेंहदीरता ,भोपाल चौधरी,कमलेश खंतवाल , उदवीर पंवार, सुरेश, पंकज क्षेत्री , पद्मा गुप्ता, कनिष्क जोशी, सूरज नेगी, मंजू नैथानी, मोहित डिमरी, दीपा नेगी, गीता बयासी, देवेंद्र नौडियाल आदि भारी संख्या में लोग शामिल हुए।

Advertisement
Advertisement

Related posts

टेबल टॉक अभ्यास का आयोजन

pahaadconnection

हनी सिंह ने क्यों कहा- ‘मैं रोज मरने की दुआ मांगता था

pahaadconnection

विधायकों के सदन में फोन इस्तेमाल करने पर स्पीकर हुईं नाराज

pahaadconnection

Leave a Comment