Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महिला आरक्षण बिल पर भाजपा देर आए दुरुस्त आए : करन माहरा

Advertisement

देहरादून, 20 सितम्बर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का स्वागत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लम्बे इंतजार के बाद सदन पटल पर आये महिला आरक्ष बिल का समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर भारत देश को दुनियां में अग्रणी देशों की श्रेणी में खड़ा करने में महिलाओं की बराबर की भागीदारी रही है तथा कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के सम्मान एवं समानता को प्राथमिकता दी है। पहली बार स्व0 राजीव गांधी जी स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने सम्बन्धी विधेयक लाये थे जिसे स्व0 नरसिम्हा राव सरकार ने पारित किया आज उसी का नतीजा है कि देशभर के स्थानीय निकायों के माध्यम से देशभर के निकायों में 15 लाख चुनी हुई महिला प्रतिनिधि हैं। महिलाओं के लिए राजनीति में जिस आरक्षण की परिकल्पना स्व0 राजीव गांधी जी ने की थी वह इस बिल के पारित होने से पूरी होगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने यह भी कहा कि जब 2008 में डाॅ0. मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार ने महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में भारी बहुमत से पारित कर लोकसभा में रखने का प्रयास किया तब वर्तमान में सत्ता रूढ़ भाजपा के सांसदों ने इसका घोर विरोध किया था परन्तु आज राजनैतिक मजबूरी तथा आगामी समय में होने वाले लोकसभा चुनाव के चलते भाजपा को महिला आरक्षण बिल लाना पड़ा, परन्तु देर आये दुरूस्त आये तथा कांग्रेस पार्टी इस फैसले का स्वागत एवं समर्थन करती है।

Advertisement

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संगठन एवं प्रशासन मथुरादत्त जोशी ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 महिला आरक्षण बिल का स्वागत करते हुए कहा कि इस बिल के पास होने से महिलाओं का उनका अधिकार प्राप्त होगा तथा सही मायनों में महिलाएं राजनैतिक क्षेत्र में पुरूषों के कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगी तथा स्व0 राजीव गांधी जी का महिलाओं को राजनीति में बराबर का हक देने का सपना साकार होगा।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

28वीं श्री श्री जगन्नाथ जी श्री गुण्डिचा रथ यात्रा का भव्य आयोजन

pahaadconnection

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ‘‘ बेटी बचाओ-बेटी पढाओ’’ बैठक का आयोजन किया गया

pahaadconnection

हरिद्वार में किडनी मरीजों के लिए खुली ओपीडी

pahaadconnection

Leave a Comment