Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सचिव आपदा प्रबंधन ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 04 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से बुधवार को राजभवन में सचिव आपदा प्रबंधन डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने नवंबर माह में उत्तराखण्ड में प्रस्तावित 6वें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह सम्मेलन दिनांक 28 नवंबर से 01 दिसंबर 2023 तक देहरादून में उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, डी.एम.आई.सी.एस. हैदराबाद तथा उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यू कॉस्ट) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

6वें वैश्विक आपदा प्रबंधन सम्मेलन का उद्देश्य हिमालयी पारिस्थितिकी तंत्र और समुदायों पर ध्यान केंद्रित करते हुए जलवायु परिवर्तन और आपदा प्रतिरोध की चुनौतियों पर चर्चा एवं उनका समाधान करना है। उन्होंने बताया कि सम्मेलन में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में देश एवं दुनिया भर के विशेषज्ञों के बीच मंथन होगा। सचिव द्वारा राज्यपाल को इस सम्मेलन के समापन समारोह हेतु बतौर मुख्य अतिथि हेतु आमंत्रण भी दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जांबाज पुलिस ऑफिसर हैं स्वप्न किशोर सिंह

pahaadconnection

डीएवी पीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़े दो छात्र

pahaadconnection

उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी मंच ने किया पर्वतीय गाँधी को याद

pahaadconnection

Leave a Comment