Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

एमडी सिडकुल रोहित मीणा ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून 07 अक्टूबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में एमडी सिडकुल रोहित मीणा ने मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को माह दिसम्बर में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 8 एवं 9 दिसम्बर को देहरादून में आयोजित होने वाले उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 में अभी तक लगभग रू. 40 हजार करोड़ के एमओयू विभिन्न स्टेक होल्डर्स के साथ किए जा चुके हैं।

एमडी ने बताया कि माह नवम्बर में चेन्नई, बैंगलुरू, हैदराबाद, अहमदाबाद और मुंबई में भी रोड़ शो किए जाने प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि इस समिट के माध्यम से मुख्य रूप से पर्यटन, विनिर्माण, आयुष, शिक्षा स्वास्थ्य, आईटी, ऊर्जा आदि सेक्टर में रू. 2.5 लाख करोड़ के अपेक्षित निवेश का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के माध्यम से उत्तराखण्ड में निवेश व उद्योगों को गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस समिट के माध्यम से उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था को नया प्रोत्साहन मिलना तय है। उन्होंने कहा कि इस समिट को हमारे वार्षिक कैलेंडर का हिस्सा करने की जरूरत है। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड में स्थित विभिन्न संस्थानों और विश्वविद्यालयों को भी इस समिट में सहयोगी बनाए जाने की जरूरत है। इस अवसर पर विशेष कार्याधिकारी बी.पी. नौटियाल एवं संयुक्त निदेशक, सूचना डॉ. नितिन उपाध्याय उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ड्यूटी पर तैनात जवानों को दी सैनिक कल्याण मंत्री ने दीपावली की बधाई

pahaadconnection

वन पंचायतों को उनके मौलिक अधिकारों से करेंगे संपन्न : डीएम

pahaadconnection

14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया

pahaadconnection

Leave a Comment