Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री पहुंचे गांधी आश्रम, राष्ट्रपिता को किया याद

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज अहमदाबाद में गांधी आश्रम पहुंचे जहां उन्होंने चरखा चलाया। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रपिता को याद किया। मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। उन्होंने कहा की वह बचपन से ही गांधी जी से प्रेरित रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कुछ देर चरखा भी चलाया और अपने अनुभव भी यहां रखी विजिटर बुक में साझा किए। मुख्यमंत्री ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को लेकर अहमदाबाद दौरे पर हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री अहमदाबाद स्थित गांधी आश्रम पहुँचे जहां पर उन्होंने राष्ट्रपिता को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने कुछ देर तक आश्रम में चरखा चलाया और आश्रम को भी देखा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्य, अहिंसा और सद्भाव का संदेश पूरी दुनिया को देने वाले राष्ट्रपिता बापू को मैं नमन करता हूँ। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी से हम बचपन से प्रेरित हैं। भारत विश्व का अग्रणी राष्ट्र बने यह हम संकल्प लेते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रपिता बापू के स्वाधीनता आंदोलन में किये गए कार्य हमेशा से हमें प्रेरणा देने का काम करते हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

उत्तराखंड यात्रा विकास प्राधिकरण के गठन पर त्वरित कार्यवाही के निर्देश

pahaadconnection

चोरी की बडी घटना का दून पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया अनावरण

pahaadconnection

इरादा मजबूत हो, तो कोई भी सपना मुश्किल नहीं

pahaadconnection

Leave a Comment