Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मंत्री ने जताया मतदाताओ का आभार

Advertisement

देहरादून। केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए मतदाताओ व पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताया है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि राज्यों में हुए चुनाव के परिणाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रही केंद्र सरकार की पारदर्शी नीति और विकास का परिणाम है उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार पर वहां की जनता ने भरोसा दिखाया है। इसी प्रकार राजस्थान में भी सुशासन और पारदर्शी सरकार के लिए लोगों ने भाजपा को वोट किया। और छत्तीसगढ़ में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास करते हुए वहां की जनता ने भाजपा की सरकार को चुना है। केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट ने कहा कि इन राज्यों के नतीजे से आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को बल मिलेगा। और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने भाजपा की प्रचंड जीत पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार जाताया है। और इन सभी राज्यों के पार्टी पदाधिकारी और मतदाताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

केदारघाटी में सुरक्षा एवं पुनर्स्थापना कार्यों के लिए 4836.63 लाख के कार्य स्वीकृत

pahaadconnection

अजय सिंह ने संभाला देहरादून एसएसपी का कार्यभार

pahaadconnection

अनिल कपूर की वेलकम के 15 साल पूरे! यहां जाने कि मजनू भाई क्यों पसंदीदा हैं

pahaadconnection

Leave a Comment