Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने ‘भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Advertisement

देहरादून, 06 दिसंबर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने ‘भारतीय सशस्त्र सेना झण्डा दिवस’ पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है। राज्यपाल ने सभी सैनिकों, पूर्व सैनिकों, सैनिकों के परिवार जनों तथा प्रदेश एवं देशवासियों को ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएँ दी है। पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में राज्यपाल ने कहा कि ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ हमें हमारे सशस्त्र सैन्य बलों की वीरता का स्मरण कराता है। उनके कल्याण के लिए अपने योगदान के लिए प्रेरित करता है। देश के वीर जवान सदैव देश की सेवा में तत्पर रहते हैं। उनकी तत्परता के कारण ही हम देशवासी सुखी हैं। राज्यपाल ने कहा कि वीर सैनिक किसी भी देश की सबसे बड़ी संपत्ति होते हैं, उनके त्याग, तपस्या एवं बलिदान से यह देश सुरक्षित और अखंड है। वर्ष 1949 से ही हम ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ मनाते आये हैं। भारत के सशस्त्र सैनिकों, नौसैनिको और वायु सैनिकों के सम्मान में इस दिन को समर्पण की भावना से मनाते हैं। यह दिन भारतीय सशस्त्र बलों के कर्मियों के कल्याण के लिए अपनी ओर से धन राशि समर्पित करने का दिन है।

राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी प्रदेशवासी ‘भारतीय सशस्त्र सेना झंडा दिवस’ के अवसर पर सशस्त्र सेना के कल्याण कोष में अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार सहयोग करने का प्रयास करें। इस कोष में एकत्रित धन राशि युद्ध में हुए शहीदों और घायल सैनिकों के पुनर्वास के लिए काम आती है। राज्यपाल ने कहा कि एक छोटी सी छोटी राशि भी बहुत महत्व रखती है। आपका एक छोटा समर्पण युद्ध में घायल सैनिकों, वीर नारियों और शहीदों के परिवारों की देखभाल करने की हमारी प्रतिबद्धता को सबसे आगे लाता है जिन्होंने देश के लिए अपना बलिदान दिया है।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

वर्षा कालीन फलदार पौधों का रोपण सुनिश्चित करने के निर्देश

pahaadconnection

राज्यपाल ने दी होली के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई

pahaadconnection

आप प्रदेश अध्यक्ष ने की संघटन विस्तार पर की चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment