Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

50 लाख रुपये की धोखाधडी कर फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

Advertisement

देहरादून। शेयर बाजार में इन्वेस्टमेंट कराने के नाम पर 50 लाख रुपये की धोखाधडी कर फरार चल रहे 10,000 के ईनामी अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया हैं। 01 साल से फरार चल रहे ईनामी अभियुक्त को थाना रानीपोखरी पुलिस ने नोएडा से किया गिरफ्तार किया हैं।एसएसपी दून ने शातिर अभियुक्त पर 10000 का इनाम घोषित किया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने कहा की आमजन के साथ शेयर बाजार व अन्य विभिन्न प्रकारों से प्रलोभन देकर धोखाधड़ी के उनकी गाढ़ी कमाई को हड़प कर फरार होने वाले सभी अपराधियों को बक्शा नहीं जाएगा, किसी भी राज्य में छुपे हो सबको भेजा जाएगा सलाखों के पीछे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 01 दिसंबर 2022 को उत्तम सिंह पवार निवासी भानियावाला द्वारा दाखिल तहरीर बाबत अभियुक्त मोहित अग्रवाल पुत्र स्वर्गीय सीताराम निवासी गाजियाबाद द्वारा उनको शेयर मार्केट में इन्वेस्ट करने के नाम पर 50 लाख रुपए लेकर धोखाधड़ी करने संबंधी के प्रार्थना पत्र आधार पर थाना डोईवाला पर मुकदमा अपराध सख्या 430/22 धारा 420/406 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया, अभियोग पंजीकृत होने के बाद से ही अभियुक्त मोहित अग्रवाल लगातार फरार चल रहा था व अपने ठिकाने बदल रहा था। अभियुक्त के लगातार फरार चलने के दृष्टिगत एसएसपी देहरादून द्वारा अभियुक्त पर 10000 का इनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में लगातार पतारसी-सुरागरसी करते हुए अभियुक्त मोहित अग्रवाल को रानीपोखरी पुलिस टीम द्वारा उसके नए ऑफिस बी- 108 सेक्टर 63 नोएडा उप्र से पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में  उप निरीक्षक उत्तम रमोला थानाध्यक्ष रानीपोखरी, हेड कांस्टेबल देवेंद्र नेगी, कांस्टेबल धर्मेंद्र नेगी, कांस्टेबल नवनीत, कांस्टेबल सोनी कुमार एसओजी शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

असम रेजिमेंट के 7वें बैच के अग्निवीरों की पासिंग आउट परेड आयोजित

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने की यूआईआईडीबी के प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा

pahaadconnection

13 आधुनिक लांग रेंज इमरजेंसी सायरन का मुख्यमंत्री करेंगे उद्घाटन

pahaadconnection

Leave a Comment