Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

16 जनवरी तक निकलेगी प्रभात फेरियां, 17 जनवरी को मनाया जायेगा प्रकाश पर्व

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य की राजधानी देहरादून में सिख सेवक जत्था आज से श्री गुरु गोबिन्द सिंह के प्रकाश पर्व को संमर्पित प्रभात फेरियां निकालनी शुरू कर दी हैं। यह प्रभात फेरियां 16 जनवरी तक निकाली जायेगी। सिख सेवक जत्था एक समाजिक एवं धार्मिक संस्था है जो कि पिछले 57 वर्षों से अपना सहयोग धार्मिक संस्थायों को देती आ रही है। इस वर्ष गुरु गोबिन्द सिंह का प्रकाश पर्व 17 जनवरी को मनाया जायेगा एवं नगर कीर्तन 15 को निकाला जायेगा। जत्थे के प्रधान सरदार गुलज़ार सिंह ने बताया कि प्रभात फेरियां आज से आरम्भ हो गई हैँ। 14 जनवरी को प्रातः 8.0 बजे गुरुद्वारा सिंह सभा में अमृत संचार होगा एवं 15 जनवरी को नगर कीर्तन गुरुद्वारा करनपुर से 12.30 आरम्भ होगा जो कि सर्वे चौक, क्वाल्टी चौक, घंटाघर से धामावाला बाजार से लक्खी बाग़ पुलिस चौकी से गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में रात्रि करीब 8.0 बजे सम्पूर्ण होगा। नगर कीर्तन में शब्दी जत्थे के रूप में शामिल होगा।

सिख सेवक जत्था के जनरल सेक्रेटरी सेवा सिंह मठारु ने बताया कि आज से आरम्भ हुई प्रभात फेरी प्रातः 5 बजे गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से अरदास के पश्चात आरम्भ हुई संगत पंक्तिवद्ध होकर शब्द “सूरा सो पहचानिये जो लड़े दीन के हेत ” का गायन करते हुए रेलवे स्टेशन के पास होटल विक्टोरिया के मालिक स. तरणजीत सिंह चावला के निवास पर पहुंच कर शब्द ” वाह वाह गोबिन्द सिंह आपे गुर चेला ” आदि का गायन किया। अरदास एवं प्रसाद वितरण के पश्चात संगत ने गु. साहिब शब्द गायन करते हुए वापसी क़ी।

Advertisement

प्रभात फेरी में मुख्य रूप से सरक्षक गुरप्रीत सिंह जोली, उपाध्यक्ष स. राजिंदर सिंह राजा, सुरजीत सिंह कोहली, सचिव अरविन्दर सिंह, जत्थेदार सोहन सिंह, अरविन्द सिंह, सुरेंदर सिंह, अविनाश सिंह एवं जत्थे क़ी बीबियां आदि शामिल थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

बद्रीनाथ में सामने आया भाजपा का छद्म हिंदूवादी चेहरा : मथुरा दत्त जोशी

pahaadconnection

बिहार: राजद नेता उदय नारायण चौधरी ने कहा, राज्य में शराब कानून से गरीब परेशान

pahaadconnection

नर्सिंग-पैरामेडिकल संस्थानों की समस्याओं का होगा समाधानः डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment