Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल रघु श्रीनिवासन ने की राज्यपाल से मुलाकात

Advertisement

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से राजभवन में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री रघु श्रीनिवासन ने भेंट की। राज्यपाल ने बीआरओ के महानिदेशक के साथ उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में सड़क संपर्क पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने राज्य के सीमांत क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बीआरओ द्वारा प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर उन्होंने उत्तराखंड में बीआरओ द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स एवं कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर एडीजीबीआर (एनडल्यू) श्री हरेंद्र कुमार और बीआरओ के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

आखिर डीएम ने फिर लिया जनभावना के पक्ष में सख्त डिसिजन,

pahaadconnection

डमरू की गूंज, हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा : भव्य हुई टपकेश्वर महादेव की यात्रा

pahaadconnection

कैंट विधायक ने किया सीसी सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास

pahaadconnection

Leave a Comment