Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

दो लाख के गांजे के साथ दो नशा तस्कर गिरफ्तार

Advertisement

कोटद्वार/पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल द्वारा जनपद में मादक पदार्थों एवं ड्रग्स की बढ़ती प्रवृति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के साथ ही अवैध तरीके से नशीले पदार्थों का क्रय-विक्रय करने वालों के विरूद्ध  अभियान चलाए जाने के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार श्रीमती जया बलोनी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी सदर पौड़ी श्याम दत्त नौटियाल के पर्यवेक्षण एवं थानाध्यक्ष सुनील पंवार के नेतृत्व में थाना थलीसैण पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान नशा सप्लायर ग्राम तऊ थाना थलीसैंण निवासी जयपाल सिंह भण्डारी पुत्र जीतसिंह एवं बालम सिंह पुत्र  स्व0 मूर्ति सिंह को सौंपखाल तिराहा, रसिया महादेव के पास से 53.975 गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध थाना थलीसैण में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद गांजे की कीमत दो लाख रुपए बताई जाती है।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अमृत वाटिका एक भारत श्रेष्ठ भारत के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक होगी : गणेश जोशी

pahaadconnection

बाबा साहेब का अपमान देश नहीं सहेगा, गृह मंत्री अमित शाह इस्तीफा दें : काला

pahaadconnection

नशा तस्करों पर दून पुलिस का कड़ा वार

pahaadconnection

Leave a Comment