Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

डबल लेन आरसीसी सेतु का निर्माण कार्य प्रगति पर

Advertisement

पौड़ी गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सड़क संपर्क एवं आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसी क्रम में जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में चीला–पशुलोक मोटर मार्ग पर केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत बीन नदी पर लगभग ₹23.09 करोड़ की लागत से 150 मीटर लंबे डबल लेन आरसीसी सेतु का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है।
जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया परियोजना की नियमित समीक्षा कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दे रही हैं। उनके सतत अनुश्रवण एवं प्रभावी समन्वय के चलते निर्माण कार्य निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आगे बढ़ रहा है। वर्तमान में दोनों एबटमेंट पर अधिकांश कंक्रीटिंग एवं सिंकिंग कार्य पूरा हो चुका है। वहीं दोनों पियर का निर्माण भी तेजी से जारी है। पियर-1 की कंक्रीटिंग पूरी हो चुकी है, जबकि पियर-2 पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।
सेतु निर्माण पूर्ण होने के बाद चीला–पशुलोक मार्ग पर आवागमन अधिक सुरक्षित, सुगम एवं तेज होगा। इससे स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्रीय संपर्क बेहतर होने से पर्यटन, व्यापारिक गतिविधियों तथा स्थानीय आर्थिक विकास को भी नई गति मिलेगी।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया उपराष्ट्रपति का स्वागत

pahaadconnection

बैंकिंग सेक्टर में मचा हाहाकार, वित्त मंत्रालय ने पीएसयू बैंकों को दी ये सलाह

pahaadconnection

स्काउट गाइड के निदेशक से मिले शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत

pahaadconnection

Leave a Comment